हाथ में प्लास्टर लगाए फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं कार्तिक आर्यन- तीन फिल्में बैक टू बैक!
पिछली फिल्म के प्रमोशन के दौरान कार्तिक आर्यन के हाथ में एक डांस रिऐलिटी शो के दौरान चोट लग गई थी। जिसके बाद उन्होंने हाथ की सर्जरी करवाई और तब से वह हाथ में प्लास्टर लगवाए हुए हैं। लेकिन प्लास्टर के बावजूद कार्तिक लगातार फिल्म की शूटिंग में व्यस्त दिख रहे हैं। फिलहाल कार्तिक अपनी आगामी फिल्म 'भूल भुलैया 2' के अगले शेड्यूल की शूटिंग कर रहे हैं।
कोई शक नहीं कि कार्तिक इन दिनों बॉलीवुड के सबसे व्यस्त अभिनेताओं में शामिल हैं। 2018 में आई फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' की बेजोड़ सफलता के बाद अभिनेता की गाड़ी काफी तेजी से चल पड़ी। पिछले दो सालों से कार्तिक बैक टू बैक फिल्में कर रहे हैं। कार्तिक ना सिर्फ निर्माता- निर्देशकों की पहली पसंद बन चुके हैं बल्कि कई ब्राण्ड से भी जुड़ रहे हैं। 2017 तक महज एक 'मोनोलॉग बॉय' माने जाने वाले कार्तिक रातों रात युवाओं की धड़कन बन गए।


Click it and Unblock the Notifications