कार्तिक आर्यन ने अगली फिल्म शहज़ादा के हिट होने पर भूषण कुमार के सामने रखी इस तोहफे की शर्त, मज़ेदार ट्वीट

कार्तिक आर्यन इस समय बॉक्स ऑफिस के प्रिंस नहीं, बॉक्स ऑफिस के शहज़ादे बन चुके हैं। ऐसा कहना, खुद कार्तिक का ही है। भूल भुलैया 2 के बॉक्स ऑफिस पर हिट होने के बाद कार्तिक आर्यन अपनी सफलता इंजॉय कर रहे हैं। वहीं वो फैन्स को भी लगातार अपने सोशल मीडिया के ज़रिए इंटरटेन कर रहे हैं।

भूल भुलैया 2 की इतनी कमाई करने की खुशी में फिल्म के प्रोड्यूसर, भूषण कुमार ने कार्तिक आर्यन को तोहफे में 4.5 करोड़ की स्पोर्ट्स कार गिफ्ट की है। कार्तिक ने इस बात के लिए उनका दिल से शुक्रिया अदा करते हुए अपने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की।

kartik-aaryan-demands-a-private-jet-from-producer-bhushan-kumar-if-next-film-shehzada-is-also-hit

साथ ही कार्तिक आर्यन ने भूषण कुमार से अगली फिल्म के हिट होने के बाद वाले तोहफे की डील भी कर ली है। कार्तिक ने अपने स्टेटस पर लिखा - मेहनत का फल मीठा होता है सुना था, इतना बड़ा होता है, ये नहीं पता था। अगला गिफ्ट - प्राईवेट जेट सर। अब कार्तिक के प्राईवेट जेट गिफ्ट मांगते ही फैन्स उनकी मज़ेदार डिमांड काफी इंजॉय कर रहे हैं।

पैसे बढ़े हैं तनख्वाह नहीं

पैसे बढ़े हैं तनख्वाह नहीं

भूल भुलैया 2 के हिट होने के बाद खबरें थीं कि कार्तिक आर्यन ने अपनी फीस बढ़ा दी है। लेकिन इन रिपोर्ट्स का खंडन करते हुए कार्तिक ने खुद लिखा - प्रमोशन हुआ है इंक्रीमेंट नहीं। माना जा रहा था कि भूल भुलैया 2 की सफलता के बाद कार्तिक आर्यन ने अपनी फीस बढ़ा दी है और अब वो हर फिल्म के लिए 35 - 40 करोड़ रूपये ले रहे हैं। कार्तिक आर्यन इस समय हर फिल्म के लिए 25 करोड़ रूपये फीस लेते हैं।

पैसे लो तारीफ दो

पैसे लो तारीफ दो

कार्तिक लगातार अपने फैन्स के साथ अपने सोशल मीडिया पर बात करते रहते हैं। हाल ही में एक फैन ने उन्हें लिखा 500 रूपये दो तो तारीफ करूं। कार्तिक ने उनसे वापस पूछा पेटीएम करूं या गूगल पे? कुछ दिनों बाद उस फैन ने इस बात का स्क्रीनशॉट लेते हुए लिखा - अभी तक गूगल पे नहीं किया? कार्तिक ने भी इस फैन की टांग खींचते हुए लिखा - तूने तारीफ भी कहां की?

कितने रिश्ते आ चुके

कितने रिश्ते आ चुके

कार्तिक आर्यन से फैन्स ने ये भी पूछा कि भूल भुलैया 2 के हिट होने के बाद उन्हें कितने रिश्ते आ चुके हैं। तो कार्तिक ने भी चुटके लेते हुए फिल्म का बॉक्स ऑफिस शेयर करते हुए लिखा - 180 तो आ ही गए हैं समझो। गौरतलब है कि 80 करोड़ के बजट पर बनी ये फिल्म 183 करोड़ की कमाई कर चुकी हैं।

शादी तो करवाओ

शादी तो करवाओ

वहीं जब फैन्स ने कार्तिक आर्यन को सबसे योग्य कुंवारा कहना शुरू किया तो कार्तिक ने जवाब देते हुए लिखा - कुंवारा कुंवारा करोगे तो सिंगल ही रह जाऊंगा। बात शादी तक तो पहुंचने दो।

करने लगे हैं शहज़ादा प्रमोट

करने लगे हैं शहज़ादा प्रमोट

गौरतलब है कि कार्तिक आर्यन अब भूल भुलैया 2 से आगे बढ़कर अपनी अगली फिल्म शहज़ादा प्रमोट करने लगे हैं। हाल ही में उन्हें बॉक्स ऑफिस प्रिंस कहा जाने लगा तो कार्तिक ने ठीक करते हुए लिखा - प्रिंस नहीं शहज़ादा। कार्तिक को इस समय फैन्स का ढेर सारा प्यार मिल रहा है।

खूब मिली भूषण कुमार की तारीफें

खूब मिली भूषण कुमार की तारीफें

कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्म शहज़ादा के साथ भी बजट की दिक्कतें आ रही थीं लेकिन भूषण कुमार ने बताया कि कार्तिक आर्यन मज़बूती के साथ फिल्म की टीम के साथ खड़े हो गए। उन्होंने कहा, "हम सब इसे मिलकर सुलझाएंगे और इसके बाद कार्तिक ने हर तरह से हमारी मदद की। पैसों से भी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X