कार्तिक आर्यन के हाथ लगी धमाकेदार डील- तीन फिल्में और 75 करोड़ फीस
बैक टू बैक हिट फिल्में और जबरदस्त फैन फॉलोइंग के साथ कार्तिक आर्यन इन दिनों निर्माता- निर्देशकों की खास पसंद बन चुके हैं। अभिनेता के पास फिलहाल कई फिल्में लाइन में हैं, वहीं ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो कार्तिक ने प्रोडक्शन हाउस इरोज इंटरनेशनल के साथ तीन फिल्मों की शानदार डील साइन की है। यह काफी भारी भरकम डील है। सूत्रों के अनुसार, कार्तिक ने यह डील 75 करोड़ में साइन की है। हालांकि अभी इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
खास बात है कि जहां पहले कार्तिक आर्यन एक फिल्म के लिए 6 से 8 रुपये लेते थे, अब वह एक फिल्म के लिए 25 करोड़ तक फीस रुपये ले रहे हैं। हालांकि फिल्मों को लेकर कोई डिटेल बाहर नहीं आई है।

फैंस को कार्तिक की इन आगामी फिल्मों के घोषणा का बेसब्री से इंतजार रहेगा। फिलहाल कार्तिक के पास कई फिल्में हैं, जो कोरोना की वजह से अटकी पड़ी हैं। कुछ ही शूटिंग पूरी नहीं हो पाई है, तो कुछ प्री- प्रोडक्शन स्तर पर रूकी हुई है।


Click it and Unblock the Notifications