तेज़ाब रीमेक में एक दो तीन करते दिखेंगे कार्तिक आर्यन - श्रद्धा कपूर, बन रही हैं ढेरों हिंदी फिल्म रीमेक

कार्तिक आर्यन और श्रद्धा कपूर का नाम फिलहाल तेज़ाब रीमेक से जोड़ा जा रहा है। हालांकि, अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की गई है लेकिन माना जा रहा है कि तेज़ाब रीमेक के लिए श्रद्धा कपूर को अप्रोच किया गया और उन्हें ये काफी पसंद आया। श्रद्धा ने अभी तक कॉन्ट्रैक्ट साईन नहीं किया है लेकिन वो जल्दी ही ये भी कर लेंगी।

गौरतलब है कि कार्तिक आर्यन और श्रद्धा कपूर की जोड़ी को कई बार साथ लाने की कोशिश की गई लेकिन ऐसा संभव नहीं हो पाया। इससे पहले, सत्यप्रेम की कथा के लिए भी श्रद्धा कपूर का नाम सामने आया था।

kartik-aaryan-and-shraddha-kapoor-come-together-for-tezaab-remake-to-recreate-iconic-ek-do-teen

कार्तिक आर्यन इस समय इंडस्ट्री के सबसे चहेते सितारे हैं। भूल भुलैया 2 के साथ कार्तिक आर्यन ने बॉलीवुड की 100वीं 100 करोड़ी फिल्म दी है। वहीं श्रद्धा कपूर भी इस समय की मज़बूत फीमेल बॉक्स ऑफिस स्टार हैं।

रोहित शेट्टी की अंगूर

रोहित शेट्टी की अंगूर

रोहित शेट्टी, गुलज़ार की आईकॉनिक फिल्म अंगूर का रीमेक लेकर तैयार हैं। सर्कस नाम की ये फिल्म इस साल क्रिसमस पर रिलीज़ हो रही है। रोहित शेट्टी की ये फिल्म हालांकि, मूल रूप से शेक्सपियर के नाटक कॉमेडी ऑफ एरर्स से प्रेरित मानी जा रही है। इसी नाटक से गुलज़ार की फिल्म अंगूर ने भी प्रेरणा ली थी। ये कहानी थी दो दोस्तों की और उन्हीं के जैसे हू ब हू देखने वाले दो और दोस्तों की। ये चार लोग मिलकर कितना गोलमाल करते हैं। जहां अंगूर में ये भूमिकाएं निभाई थीं संजीव कुमार और देवेन वर्मा ने वहीं रोहित शेट्टी की फिल्म में ये भूमिकाएं निभाते दिखेंगे रणवीर सिंह और वरूण शर्मा।

धर्मपुत्र

धर्मपुत्र

यशराज फिल्म्स की अगली फिल्म का नाम है TGIF - Thank God Its Friday. ये फिल्म एक मज़ेदार फैमिली ड्रामा है जो कि यश चोपड़ा की फिल्म धर्मयुग पर आधारित होगी। धर्मयुग में एक हिंदू पिता एक मुस्लिम लड़के को गोद ले लेता है। लेकिन जहां वो फिल्म काफी सीरियस थी, TGIF, विजय कृष्ण आचार्य के निर्देशन में बनी एक हल्की फुल्की कॉमेडी होगी।

बैजू बावरा रीमेक

बैजू बावरा रीमेक

संजय लीला भंसाली, रणवीर सिंह और आलिया भट्ट को लेकर बैजू बावरा रीमेक शुरू करने वाले थे। लेकिन फिलहाल अब आलिया भट्ट की प्रेगनेंसी के बाद इस फिल्म में कितना बदलाव होगा, इसकी स्टारकास्ट कितनी बदलेगी या फिर शेड्यूल कितना पोस्टपोन होगा, फिलहाल इसके कोई कयास नहीं लगाए जा सकते हैं। पहले खबरें थीं कि आलिया और रणवीर, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी पूरी करने के बाद ये फिल्म शुरू करेंगे।

आनंद रीमेक

आनंद रीमेक

हाल ही में अमिताभ बच्चन और राजेश खन्ना की आईकॉनिक फिल्म आनंद का रीमेक अनाउंस किया गया है। हालांकि, फिल्म में स्टारकास्ट क्या होगी और इस प्रोजेक्ट को कौन डायरेक्ट करेगा फिलहाल इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है। ये प्रोजेक्ट अभी बिल्कुल शुरूआती स्टेज पर है।

अर्थ रीमेक

अर्थ रीमेक

इमरान हाशमी को लेकर पहले महेश भट्ट की यादगार फिल्म अर्थ का रीमेक बनाया जा रहा है। माना जा रहा था कि फिल्म में स्वरा भास्कर और जैकलीन फर्नांडीज़ को फाईनल किया गया है। इसके बाद खबर आई कि इस फिल्म में इमरान हाशमी को बॉबी देओल ने रिप्लेस किया है। इसके बाद से इस फिल्म के बारे में कोई खबर नहीं है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X