फिर साथ नजर आ सकते हैं कार्तिक आर्यन-सारा, इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस को किया गया अप्रोच

कार्तिक आर्यन की लेटेस्ट फिल्म 'शहजादा' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी है। लेकिन, एक्टर अब अपनी अगली फिल्मों पर फोकस कर रहे हैं। कार्तिक आर्यन जल्द ही अनुराग बसु की फिल्म 'आशिकी 3' की भी शूटिंग शुरू कर सकते हैं। 1990 में रिलीज हुई फिल्म 'आशिकी' के बाद 2013 में 'आशिकी 2' रिलीज हुई थी।
अब 'आशिकी 3' के लिए कार्तिक आर्यन के अपोजिट फीमेल लीड की तलाश की जा रही है। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में अभिनेत्री की भूमिका के लिए सारा अली खान को अप्रोच किया गया है। सारा अली खान से इस फिल्म के बारे में बातचीत चल रही है। जल्द ही तस्वीर साफ हो जाएगी कि, सारा अली खान फिल्म का हिस्सा होंगी या नहीं।
माना जा रहा है कि यह लगभग फाइनल हो गया है कि सारा ही फिल्म का हिस्सा होंगी। अगर ऐसा होता है तो यह दूसरी बार होगा कि, कार्तिक और सारा साथ में सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएंगे। इससे पहले दोनों इम्तियाज अली की 2020 में रिलीज हुई फिल्म 'लव आज कल' में साथ में नजर आए थे। हालांकि, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा नहीं परफॉर्म किया था।

'आशिकी और 'आशिकी 2' रही थी हिट
बता दें कि 1990 में रिलीज हुई 'आशिकी' में राहुल रॉय और अनु अग्रवाल साथ नजर आए थे। वहीं, 'आशिकी 2 ' में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर ने धमाल मचा दिया था। फिल्म ना सिर्फ ब्लॉकबस्टर हुई थी बल्कि दोनों ही फिल्मों के गाने जबरदस्त हिट थे।

अच्छा-खासा है बज
अब ऐसे में इस फिल्म का भी अच्छा खासा बज बना हुआ है। अनुराग बसु इस फिल्म का निर्देशन करेंगे। वहीं, कार्तिक आर्यन के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर 'कैप्टन इंडिया' के अलावा 'सत्यप्रेम की कथा' भी कर रहे हैं। कार्तिक आर्यन ने कबीर खान के साथ भी एक फिल्म साइन की है।

वर्क फ्रंट
सारा अली खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म 'ए वतन मेरे वतन' की घोषणा की गई है। इसके अलावा वो लक्ष्मण उत्तरेकर की फिल्म में विक्की कौशल के साथ नजर आएंगी। सारा अली खान विक्रांत मेसी और चित्रांगदा सिंह के साथ 'मेट्रो' भी कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











