एकता कपूर की फिल्म फ्रेडी में कार्तिक आर्यन के साथ ये एक्ट्रेस करेगी रोमांस, पहली बार दिखेगी ये जोड़ी
अभिनेता कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में से एक फिल्म फ्रेडी भी है। जिसे लेकर पिछले कई दिनों से बैक टू बैक डिटेल्स सामने आ रही हैं। अब खबरों की मानें तो जल्द ही कार्तिक आर्यन फ्रेडी फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। लेकिन अब फ्रेडी फिल्म से बड़ा अपेडट सामने आ रहा है। इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस कौन होगी इसका खुलासा हो गया है।
ई-टाइम्स की रिपोर्ट की मानें तो कार्तिक आर्यन के अपोसिट अलाया फर्नीचरवाला (Alaya F) नजर आ सकती हैं। रिपोर्ट्स का कहना है कि फ्रेडी को लेकर पहले दिन से ही अलाया फर्नीचरवाला की बातचीत हो रही है। खबरें हैं कि वह जल्द ही कार्तिक आर्यन को ज्वाइन करेंगी। हालांकि अभी तक इन खबरों को लेकर औपचारिक बयान सामने नहीं आया है।

लेकिन अगर ये खबरें सही निकली तो ये पहला मौका होगा कि कार्तिक आर्यन और अलाया फर्नीचरवाला साथ में काम करें। अलाया फर्नीचरवाला इससे पहले सैफ अली खान के साथ जवानी जानेमन में नजर आई थीं। अलाया फर्नीचरवाला की ये डेब्यू फिल्म थीं।
फ्रेडी को लेकर अभी तक ये सामने आया है कि ये फिल्म एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस तले बनेगी। फिल्म का निर्देशन शशांक घोष करेंगे। शशांक घोष इससे पहले हिट फिल्म वीरे दी वेडिंग को डायरेक्ट कर चुके हैं। फ्रेडी एक रोमांटिक और थ्रिलर फिलम होगी जिसमें कार्तिक आर्यन का लीड रोल हो सकता है। खबरें हैं कि अगस्त तक इस फिल्म पर काम शुरू हो सकता है।

भूल भूलैया 2 को लेकर बिजी
कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भूलैया 2 को लेकर खबरें आ रही हैं कि कार्तिक आर्यन जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग खत्म करेंगे। अगस्त तक इस फिल्म का काम खत्म कर दिया जाएगा और फिर कार्तिक आर्यन फ्रेडी के काम पर लग सकते हैं।

कार्तिक आर्यन कब करेंगे धमाका
कार्तिक आर्यन की फिल्म धमाका पिछले लंबे समय से रिलीज को तरस रही है। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर आने वाली है। ये कोरियन फिल्म टेरर लाईव का रिमेक है। जिसमें कार्तिक आर्यन जर्नलिस्ट की भूमिका में नजर आएंगे।

विवादों के बीच कार्तिक आर्यन ने किया बड़ा ऐलान
कार्तिक आर्यन के दोस्ताना 2 से बाहर होने के बाद से लंबे समय वह विवादों में थे। लेकिन इन गॉसिप्स के बीच कार्तिक आर्यन ने बड़ा ऐलान किया। वह निर्माता साजिद नाडियाडवाला की फिल्म सत्यनारायण की कथा में नजर आएंगे।

कार्तिक आर्यन और करण जौहर के बीच अनबन
कार्तिक आर्यन और करण जौहर के बीच अनबन की खबरों के बीच खबरें आईं कि कार्तिक आर्यन करण जौहर की फिल्म दोस्ताना 2 से बाहर हो गए। इसका ऑफिशियल ऐलान करते हुए धर्मा प्रोडक्शन ने बताया कि वह प्रोफेशनल कारणों के चलते नए सिरे से इस फिल्म की कास्टिंग करेंगे।

कार्तिक आर्यन बनेंगे पायलट
कार्तिक आर्यन के पास कई बड़े प्रोजेक्ट हैं।इनमें से एक है कैप्टन इंडिया। जिसका हाल में ही औपचारिक ऐलान हुआ। हंसल मेहता की फिल्म कैप्टन इंडिया में कार्तिक आर्यन पायलट की भूमिका में नजर आएंगे। जिसमें वह देश के जज्बे और बहादुरी व साहस को दिखेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











