फ्लॉप लव आजकल के बाद कार्तिक - इम्तियाज़ की नई फिल्म, पर सबकी सलाह - NO

By Staff

कार्तिक आर्यन इस समय बुलंदी की सीढ़ियां चढ़ रहे हैं और उनके शुभचिंतक चाहते हैं कि फिलहाल करियर के इस पड़ाव पर वो कोई भी भारी गलती ना करें। यही कारण है कि कार्तिक को सलाह दी जा रही है कि इम्तियाज़ अली से दूर रहें।

दरअसल, खबर है कि लव आजकल के फ्लॉप होने के बाद कार्तिक आर्यन और इम्तियाज़ अली एक साथ नई फिल्म की तरफ बढ़ रहे हैं लेकिन हर कोई कार्तिक को इस प्रोजेक्ट को ना करने की सलाह दे रहा है।

kartik-aaryan-advised-to-not-team-up-with-imtiaz-ali-after-love-aajkal-debacle

माना जा रहा है कि ये प्रोजेक्ट, रिलायंस इंटरटेनमेंट का राधा कृष्ण पर बनी एक प्रेम कहानी है। इम्तियाज़ अली इस फिल्म के लिए कार्तिक आर्यन और दीपिका पादुकोण को कास्ट करने का प्लान कर रहे हैं।

राधा, कृष्ण से उम्र में बड़ी थीं और इसलिए इम्तियाज़ अली को कार्तिक और दीपिका में अपनी परफेक्ट लीड दिखाई दे रहे हैं। लेकिन कार्तिक का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड इस फिल्म से और खराब हो सकता है क्योंकि इम्तियाज़ अली का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड काफी खराब है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X