करीना के इश्क से परेशान करिश्मा
इश्क करे करीना और परेशान हो बडी बहन करिश्मा, यह सच है करीना का जबसे तलाकशुदा छोटे नवाब और दो बच्चों के बाप सैफ अली खान से रोमांस चल रहा है तब से करीना की बडी बहन करिश्मा की हालत भी सांप छछुंदर की तरह हो गई है.
करिश्मा कपूर भी दिल्ली के एक तलाकशुदा व्यावसायी संजय कपूर से ब्याह करने के बाद उसके एक बच्चे की मां बनने के बाद वापस बालीवुड में अपना कैरियर बनाने आई है और इसके लिए उसे मीडिया में अपने प्रचार की जरुरत है लेकिन मीडिया है कि करिश्मा से उनका हालचाल पूछने की बजाय करीना के इश्क के बारे में पूछ रहा है. अब मैडम करिश्मा मीडिया से नाराज और परेशान नही होगी तो क्या होगी..?
हुआ यूं कि महालक्ष्मी के फेमस स्टूडियो में लिटिल चैंप्स की शूटिंग में हिस्सा लेने करिश्मा आई थी. करिश्मा के लिए पत्रकार वार्ता का भी आयोजन किया गया था. करिश्मा जब मीडिया के सवालों का जवाब देने आई तो वह बहुत खुश थी.
लेकिन थोडी ही देर में उसका मूड तब बहुत खराब हो गया जब एक पत्रकार ने जख्मो पर नमक छिडकते हुए करिश्मा से पूछा कि उसकी बहन करीना और सैफ का रोमांस कैसा चल रहा है. यह सवाल सुनते ही करिश्मा भडक गई. उसने उस पत्रकार को लताडते हुए कहा कि उसकी हिम्मत कैसे हुई इस तरह का सवाल पूछने की.
इसके बाद करिश्मा ने पत्रकारो से बात ही नही की और दनदनाते हुए कक्ष से बाहर निकल गई और अपना इंटरव्यू देने से साफ मना कर दिया. लगता है करिश्मा को भी करीना का यह नया इश्क रोमांस रास नही आ रहा है.


Click it and Unblock the Notifications