करिश्मा-संजय में हुई सुलह, बच गई शादी

दरअसल पिछले दिनों खबर आयी थी कि करिश्मा और संजय की पर्सनल लाइफ में तूफान आ गया है। और नौबत तलाक तक पहुंच चुकी है। इसी सब के चलते करिश्मा ने करवा-चौथ पर संजय के लिए व्रत भी नहीं रखा था।
लेकिन अंदर की खबर रखने वालों ने सारी बातों को कोरा साबित कर दिया है। उनका कहना है कि करिश्मा की हमेशा कोशिश रहती है कि वो अपना घर बचा लें। और यह उनकी मेहनत का ही नतीजा है कि संजय कपूर और करिश्मा दोनों फिर से साथ हो गये हैं। वाकई में करिश्मा बीवी नंबर 1 है। खबर यह भी है कि संजय, करिश्मा और बच्चों ने साथ दीवाली दिल्ली में मनायी। जहां सबने मिलकर खूब मस्ती की।
वैसे आपको बता दें कि बॉलीवुड की यह हसीना तारिका करिश्मा कपूर फिल्म 'डेंजरस इश्क' से बड़े परदे पर वापसी करेंगी। उनकी वापसी को लेकर वे बहुत उत्साहित हैं और जोश के साथ शूटिंग कर रही हैं। वे कहती हैं मैं फिर से सेट पर आकर खुश हूं। खैर हम भी ऊपरवाले से दुआ करते हैं कि करिश्मा की यह खुशी हमेशा सलामत रहे।


Click it and Unblock the Notifications