पापा के जन्मदिन को ग्रैंड बनाने में जुटे ये सुपरस्टार्स, कर रहे तगड़ी प्लानिंग
गुजरे जमाने के सुपरस्टार रणधीर कपूर आज अपना 71वां जन्दमिन मना रहे हैं। पिछले साल भी आपको याद होगा करिश्मा कपूर और करीना कपूर ने रणधीर कपूर के लिए शानदार बर्थडे पार्टी रखी थी और इस साल भी करिश्मा कपूर और करीना कपूर अपने पापा रणधीर कपूर के जन्मदिन को ग्रैंड तरीके से मनाना चाहते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो करिश्मा कपूर, करीना कपूर और मां बबीता पार्टी को होस्ट करेंगे। कपूर परिवार के हर फंक्शन की तरह इसमें भी कपूर परिवार के सभी सदस्य शामिल होंगे और इसे शानदार तरीके से मनाया जाएगा। करिश्मा कपूर, करीना कपूर और सैफ अली खान बर्थडे के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

करिश्मा कपूर और करीना कपूर अक्सर अपने परिवार के साथ नजर आती हैं। रणधीर कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा भी था कि वो अपना समय अपने तैमूर, कियान और समायरा के साथ बिताना चाहते हैं। तैमूर अक्सर नानी बबीता के घर पर स्पॉट भी किए जाते हैं।
हालांकि करिश्मा कपूर और करीना कपूर क्या स्पेशल करने वाले हैं ये देखना मजेदार होगा। कपूर परिवार का हर फंक्शन वैसे भी बेहद शानदार होता है। कुछ समय पहले क्रिसमस के मौके पर भी हमने देखा था कि पूरा कपूर परिवार एक साथ जमा हुआ था तैमूर के साथ काफी मस्ती करते भी नजर आया था।
तैमूर के जन्मदिन पर भी सारा पटौदी और कपूर परिवार पटौदी पैलेस में एक साथ वेकेशन पर था जिसकी तस्वीरें काफी वायरल हुई थी। हमें उम्मीद है कि आज भी रणधीर कपूर के जन्मदिन की खास तस्वीरें हमें देखने को मिलेंगी।


Click it and Unblock the Notifications