करिश्मा की फिल्मों में वापसी
माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी की तरह अब करिश्मा कपूर भी फिल्मों में वापसी चाहती है.
कई फिल्म निर्माता करिश्मा के पास स्क्रिप्ट लेकर पहुँचे हैं लेकिन अब तक करिश्मा को किसी की भी स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई. उनकी माँग है कि वह फिल्म मसाला फिल्म हो क्योंकि आजकल ऐसी फिल्में ही पसंद की जा रही हैं.
लोलो, क्या आप जानती नहीं कि बॉलीवुड की ज्यादातर फिल्में मसाला फिल्में ही होती हैं या फिर आप फिल्मों के चयन में इतनी देर न करें कि फिर आपके पास हीरोइन नहीं बल्कि हीरोइन के माँ के रोल के लिए लोग आने लगें.


Click it and Unblock the Notifications