करिश्मा बनेंगी हेमा मालिनी

सत्ते पे सत्ता अमिताभ बच्चन की फिल्म है जिसमें अमिताभ के साथ हेमा मालिनी ने अभिनय किया था। संजय दत्त को अपनी फिल्म के लिए हेमा की तलाश काफी दिनों से थी, संजय की सबसे पहली पसंद काजोल थी लेकिन वो उन्हें फोर्स नहीं करना चाहते थे क्योंकि उन्होंने अभी अभी एक बच्चे को जन्म दिया है।
इसके बाद संजय ने विद्या बालन को भी इस रोल का ऑफर दिया लेकिन इन दिनो विद्या भी अपनी फिल्म को लेकर काफी व्यस्त चल रही हैं। फिर संजय ने माधुरी को कहा लेकिन अंत में उनकी तलाश करिश्मा कपूर पर आकर थम गयी। इस फिल्म में संजय के साथ करिना जोड़ी बनाएंगी। इससे पहले संजय और करिश्मा ने कई फिल्में साथ की हैं।
संजय दत्त इस फिल्म में रवि और बाबू का किरदार निभा रहे हैं, इतना ही नहीं वो चाहते हैं कि इनके पात्रों की पहचान खुद अमिताभ करवाएं।
करिश्मा कपूर बॉलीवुड रास्कल्स संजय दत्त सत्ते पे सत्ता हेमा मालिनी bollywood hema malini karishma kapoor rascals sanjay dutt satte pe satta


Click it and Unblock the Notifications