... बेटियों में पक्‍की दोस्‍ती

यही वजह थी कि उनमें आपस में प्रतिद्वंदिता भी काफी थी और एक दूसरे को नीचा दिखाने का दोनो ही कोई मौका नहीं छोडती थी।
दोनो का रोमांस अजय देवगन से चला था जिस वजह से भी वे एक दूसरे की शकल देखना पसंद नहीं करती थी। खैर अब जबकि दोनो ही फिल्मों से बाहर हो चुकी हैं और शादी करके मां बन चुकी हैं।
सबसे गजब की बात यह है कि दोनो में जहां अभी भी कटुता खत्म नहीं हुई है, वहीं करिश्मा की बेटी समायरा और रवीना की बेटी राशा दोनो हैं तो नन्हीं मुन्ही लेकिन पक्की सहेली बन गई हैं और अपनी मां के सामने आदर्श पेश कर रही हैं।
ये दोनो बच्चियां धीरुभाई अंबानी इंटरनैशनल स्कूल में साथ साथ ही पढाई कर रही हैं और पक्की सहेलियां बन गई हैं। लेकिन इसके बावजूद दोनो की मां अपने पुराने जख्म नहीं भूली हैं और शीत युद्ध जारी हैं।


Click it and Unblock the Notifications