बॉडीगार्ड में करीना नहीं करिश्मा संग भी इश्क फरमायेगें सल्लू!

लेकिन अब करिश्मा कपूर कहां से आ गयीं। तो बिल्कुल परेशान मत होईये कि दरअसल जब से करिश्मा ने इस बात की पुष्टि की है कि वो फिल्मो में वापसी कर रही हैं। तब से ही नामचीन डायरेक्टरों ने करिश्मा को लेकर गंभीरता दिखायी है। वजह ये कि करिश्मा आज भी पहले जैसे ही शोख और हसीन दिखती है।
इसलिए कभी सलमान के साथ कई हिट फिल्मों में नजर आयीं करिश्मा कपूर को सलमान ने ही वापसी के बाद पहला ब्रेक देने की सोची। दरअसल फिल्म बॉडीगार्ड में करीना कपूर के आवाज की डबिंग करिश्मा कपूर ने की है।
चूंकि करिश्मा का काफी असर करीना के ऊपर रहता है इसलिए करीना ने मना भी नहीं किया बल्कि उनके लिए तो काम भी आसान हो गया है। इसे कहते है सच्चा दोस्त होना । करिश्मा से आवाज की डबिंग कराकर आखिरकार सलमान ने एक बार फिर से साबित कर दिया कि वाकई में यारों के यार हैं। फिल्म ईद को मौके पर 31 अगस्त को प्रदर्शित हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications