जमकर बोल्ड सीन देने वाली करिश्मा कर रहीं हैं किस सीन से तौबा

करिश्मा कपूर ने बॉलीवुड ने बॉलीवुड में अपनी दूसरी पारी शुरू करने के तैयारी कर ली है। करिश्मा विक्रम भट्ट की थ्रिलर फिल्म 'डेंजरस इश्क' से वापसी कर रहीं हैं। लेकिन अब करिश्मा के कहने पर इस फिल्म से उनके सारे इंटीमेट सीन हटा दिए गए हैं।

सूत्रों की माने तो करिश्मा ने विक्रम को किसी भी तरह के किसिंग या इंटीमेट सीन देने से साफ तौर पर मना कर दिया है। फिल्म की शुरुआत के समय एक इंटरव्यू में करिश्मा ने कहा था कि अगर स्क्रिप्ट की मांग होगी तो उन्हें इंटीमेट सीन करने में कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन आज वो अपनी बात से मुकर रहीं हैं।

करिश्मा ने पहले काफी फिल्मों में किस सीन दिए है लेकिन आज उन्होंने कान्ट्रैक्ट में साफ कर दिया है कि वे फिल्म में किसी भी तरह के लव मेकिंग या इंटीमेट सीन नहीं करेंगी। वो अपनी इस फिल्म को लेकर बहुत ज्यादा एक्साइटेड हैं लेकिन किसी भी इंटीमेट सीन का हिस्सा नहीं बनना चाहती हैं।

फिल्म में उनके साथ भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार रवि किशन ने भी काम किया है, उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, 'मैं फिल्म में एक कामुक प्रेमी बना हूं लेकिन यह सब एक दूरी से ही किया है।

वैसे आपको बता दें कि विक्रम भट्ट की हर फिल्म में लव मेकिंग व इंटीमेट सीन बेहद जरूरी होते हैं अब देखने वाली बात ये होगी कि इन सीन्स की जगह पर वो कौन सा नया मसाला एड करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X