रियल लाइफ में सचमुच इश्क है डेंजरसः करिश्मा
बड़े पर्दे से काफी समय बाद फिल्म 'डेंजरस इश्क' से वापसी कर रही करिश्मा कपूर का मानना है कि असल जिंदगी में इश्क जैसी चीज डेंजरस होती है। इसके चलते इंसान अपनी सोचने की क्षमता भूला देता है।
लगता है कि करिश्मा को इस बारे में कुछ अच्छा ही अनुभव है। वो साफ तौर पर कहती है कि प्यार करना काफी खतरनाक होता है, प्यार हर किसी को आकर्षित करता है, एक खूबसूरत अहसास है। आप के लाख ना चाहने के बाद भी आप प्यार में पड़ने से खुद को नहीं रोक पाते हैं।
लेकिन प्यार में आपको खुशियां मिलेंगी या गम यह तो आपके भाग्य पर निर्भर करता है। वह अपने बारे में बताते हुए कहती हैं कि वह कर्म पर विश्वास करती हैं और उन उन्हें इस बात का पूरा यकिन है कि पिछले जन्म के किये गए कर्म से ही आपके इस जन्म का भाग्य निर्धारित होता है।


Click it and Unblock the Notifications











