गोलमाल 3 की दीवाली, एक्शन रिप्ले का दिवाला

By Jaya Nigam

दीवाली पर रोहित शेट्टी की गोलमाल 3 और विपुल शाह की फिल्म एक्शन रिप्ले में कड़ी टक्कर थी। वैसे ये मुकाबला करीना और ऐश के बीच का भी था। इधर थी अजय देवगन की गोलमाल करती टुकड़ी और दूसरी ओर अक्षय के राजेश खन्ना टाइप पुराने लटके-झटके।

युद्ध के इस मैदान में दोनों ही योद्धाओं ने अपने दांव बड़े सधे-बंधे लगाए थे लेकिन दीवाली पर मुंह मीठा करने का सौभाग्य गोलमाल को ही मिला। एक्शन रिप्ले तो सप्ताहांत के बाद औंधे मुंह पड़ी नजर आई। जनता की पसंद आजकल स्टार नहीं बल्कि स्टोरी हो गई है। बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड के मुताबिक, इस साल उसी फिल्म ने दर्शकों को लुभाया जिसकी स्टोरी बढ़िया रही।

मीडिया पर एक दिन पहले से खबरें आ गईं थीं कि ऐश का जादू रिप्ले में नहीं चलने वाला जबकि बेबो के रोहित से रूठने के बाद भी दर्शकों ने गोलमाल को ही पसंद किया। अब बेबो एक बार फिर इस दीवाली पर सफलता का स्वाद ले रही हैं और ऐश परिवार के साथ मिल कर जख्मों पर मरहम लगा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X