करीना ने जीरो साइज का राज खोला

यह किताब सबसे ज्यादा बिकने वाली किताबों मे शामिल हो गई है। करीना ने इसकी भूमिका में अपने नाश्ते के बारे में कुछ रहस्य उजागर किए है कि कैसे उन्होंने अपना फिगर जीरो साइज में तब्दील किया ।
करीना ने अपनी आहार विशेषज्ञ रूजुता के बारे मे बताया कि फिल्म टशन के दौरान मैं रूजुता के संपर्क में आई उसने मेरे भोजन के प्रति नजरिए को पूरी तरह से बदल दिया। उससे मैने सीखा कि अच्छा खाओ, सही खाओ और नियमति खाओ।
उन्होने बताया कि उनके जीरो साइज की बात राष्ट्रिय स्तर का मुददा बन गया था। मीडिया ने जब उनके जीरो साइज का राज जानना चाहा तो उनका कहना था कि इसमें 70 प्रतिशत भोजन और 30 प्रतिशत व्यायाम का योगदान था।


Click it and Unblock the Notifications