करीना को सिर्फ हिट होने से मतलब
भले ही फिल्म कमबख्त इश्क की आलोचना की जा रही हो लेकिन फिल्म काफी मुनाफा कमा रही है। फिल्म न्यूयार्क के बाद कमबख्त इश्क कमाई में दूसरे नम्बर पर चल रही है यानि की इस साल की पहली दो हिट फिल्मों में न्यूयार्क और कमबख्त इश्क का नाम आ गया है।
कमबख्त इश्क की हीरोइन करीना कपूर फिल्म की सफलता से फूले नही समा रहीं है। उन्होने फिल्म के क्या नही किया है। काफी अंगप्रदर्शन करने के साथ अक्षय कुमार से दस बार चुम्बन तक ले डाला है। यानि की फिल्म को चर्चा में रखने कोई भी उपाय छोड़ा नही गया है। और अब जब फिल्म पर कोई सवाल उठा रहा है तो करीना को काफी गुस्सा आ रहा है।
करीना का कहना है कि फिल्म हिट हो रही है तो फिर फिल्म की आलोचना से उन्हे कोई लेना देना नही है। उन्हें सिर्फ अपनी मेहनत और व्यवसाय से मतलब है।


Click it and Unblock the Notifications