..................... Kareena: Woman can be glamorous in bikini or a saree | Bodyguard | साड़ी या बिकनी, लड़कियां हर कपड़े में सेक्सी लगती है : करीना कपूर - Hindi Filmibeat

साड़ी या बिकनी, लड़कियां हर कपड़े में सेक्सी लगती है : करीना कपूर

Bodyguard
बॉलीवुड में जीरो साइज को लोकप्रिय बनाने वाली खूबसूरत करीना कपूर एक बार फिर अपने लुक को लेकर चर्चा में हैं। वजह है इस महीने प्रदर्शित होने वाली फिल्म बॉडीगार्ड। जिसमें करीना कपूर, सलमान खान के साथ नजर आ रही है। फिल्म के प्रोमो के हिसाब से करीना कपूर काफी भड़कीली नजर आ रही है।

फिल्म में करीना पहले की अपेक्षा मोटी भी दिखायी पड़ रही है जिसके बारे में खुद करीना ने कहा है कि हां उन्होंने इस फिल्म के लिए अपना वजन बढ़ाया है। फिल्म में वो भारी-भरकम गेटअप में नजर आ रही है। करीना ने कहा कि लड़कियां चाहे साड़ी पहनें या बिकनी,अगर वो सेक्सी हैं तो जरूर नजर आयेगीं। इसके लिए कपड़े कोई मायने नहीं रखते है। फिल्म में उन्हें सिर्फ अपने रोल से लेना-देना होता है। फिल्म में करीना ने मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किये हुए कपड़े पहने हैं।

फिल्म बॉडी गार्ड इस महीने की 31 तारीख को प्रदर्शित हो रही है। फिल्म में करीना के नायक सलमान खान बनें हैं। फिल्म के गाने और प्रोमो ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया है। बॉडीगार्ड साउथ फिल्म की रीमेक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X