अभिषेक के लिए करीना बेकरार

देखें : सलमान के खौफ में जी रहे विवेक
करीना से जुड़े करीबी सूत्रों के मुताबिक करीना को अभिषेक के साथ दोबारा काम करने में कोई आपत्ति नहीं है और अगर कोई डायरेक्टर अच्छी स्क्रिप्ट के साथ उन्हें अभिषेक के साथ काम करने का न्योता दे तो वो कभी इंकार नहीं करेंगी । करीना के अनुसार अभिषेक बॉलीवुड के सबसे टेलेंटेड अभिनेताओं में से एक हैं और उन्हें अभिषेक के साथ काम करके बहुत ख़ुशी होगी । करीना ने यह भी कहा की उन्हें अभिषेक से कोई गिला शिकवा नहीं है,जो होना था सो हो चुका।
देखें : शाहरुख-आमिर ने फरारी को न कहा
दरअसल बच्चन परिवार और कपूर खानदान में पहले काफी अच्छे रिश्ते हुआ करते थे। करीना की बड़ी बहन करिश्मा कपूर से अभिषेक बच्चन की शादी होने वाली थी । दोनों की सगाई भी हो चुकी थी मगर कुछ मतभेदों के चलते यह रिश्ता नहीं हो सका जिससे नाराज़ हो करीना ने भी अभिषेक के साथ 'मैं प्रेम की दीवानी हूं' के बाद दोबारा काम नहीं किया मगर अब वो बीती बातों को भुलाकर अभिषेक के साथ दोबारा काम करने को बेक़रार हैं ऐसे में अब देखना यह है कि करीना की यह ख्वाहिश कब पूरी हो पाती है और इस जोड़ी को दर्शक बड़े परदे पर कब देख पाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications