दुनिया भर में घूमकर खरीददारी करेंगी करीना

करीना ने बातचीत के दौरान कहा, "मुझे जाना ही पड़ेगा। मेरे पास और कोई रास्ता नहीं है। फिल्मों में मेरी ड्रेस डिजाइन करने वाले अकी नरूला ने फिल्मों के माध्यम से मेरे लिए फैशन के ऐसे मानक तय कर दिए हैं, जिन्हें कायम रखने के लिए मुझे काफी मेहनत करनी पड़ रही है।"
करीना ने कहा कि 'कम्बख्त इश्क' के बाद 'कुर्बान' में अकी ने उन्हें बिल्कुल अलग तरह की छवि दी है। इसे बनाए रखने के लिए उन्हें फैशन से जुड़ी खरीददारी करनी ही होगी। बकौल करीना, " 'कुर्बान' के लिए अकी मेरे साथ खरीददारी करने जाते थे। किसी फिल्म के वस्त्रों के लिए मैने इतनी मेहनत कभी नहीं की।"
करीना ने बताया कि वह जल्द ही मिलान, लंदन और न्यूयार्क जाएंगी, जहां उनका मुख्य मकसद खरीददारी करना होगा। इस दौरान वह अपने बालों को नया शक्ल देने का भी प्रयास करेंगी।
उन्होंने कहा, "इन दिनों जब मैं कहीं जाती हूं तब मेरा ध्यान घूमने-फिरने या फिर आराम करने की जगह खरीददारी करने पर होता है। यह एक जिम्मेदारी बन गई है। 'फैशन आइकॉन' के अपने मानकों को कायम रखने के लिए मुझे काफी मेहनत करनी पड़ रही है।"


Click it and Unblock the Notifications











