बेबी-सिटिंग कर रही हैं करीना कपूर

करीना की बड़ी बहन करिश्मा ने जब से बेटे को जन्म दिया है, तब से करीना बेहद खुश हैं कि उन्हें मौसी कहने वाला एक और दुनिया में आ गया। वह आजकल अपना सारा समय करिश्मा के बेटे के साथ बिता रही हैं। करीना ने बताया कि करिश्मा के बेटे का नाम किआन रखा गया है। किआन का मतलब होता है ईश्वर का आशीर्वाद। करीना किआन के साथ इतनी व्यस्त हैं कि वह कभी-कभी सैफ का फोन भी मिस कर देती हैं, लेकिन सैफ नाराज नहीं होते। इसे कहते हैं सच्चा प्यार।
किआन के साथ समय बिताने के लिए करीना कपूर ने अपनी सभी शूटिंग स्थगित कर दी हैं और अगले एक हफ्ते के लिए छुट्टी पर चली गई हैं। वैसे आपको पता ही होगा कि शुक्रवार को ही करिश्मा कपूर ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। करिश्मा की पहले से समायरा नाम एक बेटी भी है।
करिश्मा कपूर करीना कपूर फिल्म बॉलीवुड सैफ अली खान bollywood film kareena kapoor karishma kapoor saif ali khan


Click it and Unblock the Notifications