शाहिद को मिस करती है करीना
करीना कपूर और शाहिद कपूर का ब्रेक-अप हुए दो साल से भी ज्यादा का वक्त हो गया लेकिन करीना के दिल में अब भी शाहिद के लिए सॉफ्ट कॉर्नर है। सुना है बेबो शाहिद को अब भी मिस करती हैं तो अक्सर 'जब वी मेट' देखती हैं। 'कल किसने देखा' फिल्म के प्रमोशनल कंसर्ट के पहले भी करीना ने 'जब वी मेट' देखी।
इसका मतलब यह है कि बेबो रानी अपने पूर्व प्रेमी को कुछ ज्यादा ही मिस कर रही हैं तभी तो जब उन्होंने प्रियंका और शाहिद के रिश्ते की बात सुनी तो जल-भुन गईं और प्रयंका से यह कहकर दुश्मनी मोल ली की वह शाहिद का दिल तोड़ देगी।
करीना ने तो यहां तक कह दिया कि प्रियंका शाहिद के लिए फिट नहीं हैं। वैसे बेबो रानी शाहिद के लिए तो आप भी फिट नहीं थीं।


Click it and Unblock the Notifications