अक्षय Vs शाहरूख: तीन हीरोइनों ने रिजेक्ट की 2016 की सबसे बड़ी फिल्म
बॉलीवुड की तीन टॉप हीरोइनें साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी की कत्थी रीमेक का ऑफर ठुकरा चुकी हैं ये तो हम आपको बता ही चुके हैं। लेकिन कारण है अक्षय कुमार Vs शाहरूख खान।
दरअसल, कत्थी तमिल की ब्लॉकबस्टर फिल्म है जिसमें तमिल सुपरस्टार विजय ने काम किया। फिल्म बॉक्स ऑफिस की सुलतान निकली। तब से अक्षय कुमार और शाहरूख खान दोनों की ही नज़रें इस फिल्म के रीमेक राइट्स पर हैं।

और बॉलीवुड की बाकी हीरोइनों की नज़र इस रीमेक पर। कत्थी रीमेक जल्द ही बनेगी, इसमें तो कोई दो राय नहीं है लेकिन फिल्म के रीमेक राइट्स को लेकर अभी भी शाहरूख खान और अक्षय कुमार के नाम में कन्फ्यूजन है। डील किसके हाथ लगी पता नहीं।
[#AkkiPunch: "ये लोग 200 दिन तक एक फिल्म में शूट क्या करते हैं!"]
हालांकि अक्षय कुमार की नज़र इस फिल्म पर तब से थी जब किसी का ध्यान नहीं गया था। अक्षय को फिल्म की अहमियत तब पता चली जब इसने एयरलिफ्ट के इंटरनेशनल रिकॉर्ड्स को पार कर लिया। वहीं ऑस्ट्रेलिया में तो फिल्म काफी समय धमाकेदार तरीके से चली।
[#ChhotaTrailer: केवल 52 सेकंड में कैटरीना ने किया धमाका]
बस यही वजह थी कि करीना कपूर, सोनाक्षी सिन्हा और कैटरीना कैफ ने चिरंजीवी के अपोज़िट कत्थी रीमेक रिजेक्ट कर दी। क्योंकि सबकी नज़रें कत्थी के हिंदी रीमेक पर है! हालांकि फिल्म कब बनेगी, ये फिलहाल किसी को नहीं पता।


Click it and Unblock the Notifications