करीना-शाहिद ने बढ़ाई बोनी कपूर की मुसीबत

दोनों के रिश्तों कड़वाहट अब बोनी कपूर की फिल्म " मिलेंगे मिलेंगे " पड़ रही है। दोनों कलाकारों ने ये फिल्म तब साइन की थी जब दोनों साथ थे लेकिन फिल्म के बनते बनते दोनों में दूरियां बढ़ गई। हालाकि कि करीना कपूर ने निर्माता बोनी कपूर को हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया था। मगर हकीकत मे ऐसा हो ना सका ।
देखें : स्मार्ट शाहिद कपूर को
खबर है कि करीना ने बोनी को फिल्म के प्रमोशन के लिए आउटडोर शूंटिंग और पब्लिसिटी सूट के लिए साफ़ मना कर दिया है। और कहा है कि इस गाने में उनके द्रश्य अलग से फिल्माए जाएं क्योंकि वो शाहिद के साथ इस गाने में काम नहीं करना चाहतीं । उनके द्रश्य अलग से शूट किए जाएं और बाद में मिक्सिंग के जरिए ये द्रश्य इस गाने में शाहिद के साथ जोड़ दिए जाएं।
शाहिद अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर चुके हैं मगर बेबो 'गोलमाल-3' और 'स्टेपमॉम' की शूटिंग के चलते 'मिलेंगे मिलेंगे' की शूटिंग पर ध्यान नहीं दे रही हैं जिसकी वजह से बोनी कपूर बहुत परेशान हैं।


Click it and Unblock the Notifications