..................... फिल्में करेंगे करीना और शाहिद, Kareena and Shahid will do film together - Hindi Filmibeat

फिल्में करेंगे करीना और शाहिद

By Staff


करीना कपूर और शाहिद कपूर के बीच भले ही अलगाव हो गया हो लेकिन वे दोनो अपनी फिल्म जब वी मेट की सफलता से बहुत खुश हैं. यही वजह है कि बालीवुड के निर्माता और निर्देशक करीना और शाहिद को अपनी फिल्मों में एक साथ लेना चाहते हैं लेकिन उन दोनो के अलगाव से वे चिंतित है कि वे उनकी फिल्म करेंगे कि नही..?

और यदि करते भी हैं तो कहीं उनके अलगाव का असर शूटिंग में नहीं पड जाये. लगता इस बात को शाहिद और करीना भी बखूबी समझ रहे हैं, यही वजह है कि दोनो ने इस बात का ऐलान किया है कि उन दोनो के बीच व्यावसायिक संबंध बने रहेंगे.

करीना ने कहा कि उसने और शाहिद ने कई फिल्मों में साथ काम किया है. उन दोनो बीच के बीच अच्छी अंडरस्टैडिंग है. जब वी मेट से दोनो की जोडी भी हिट हो गई है. यदि उनके और शाहिद के लिये अच्छी स्क्रिप्ट वाली फिल्म का आफर आता है तो वे इसे जरुर करेंगी.

वहीं दूसरी तरफ शाहिद ने भी इस बात को दुहराया है कि उन्हें करीना के साथ फिल्म में काम करने में कोई परहेज नही है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X