Why..करीना और सैफ की घबराहट बढ़ी ..तैमूर के लिए तुरंत कर दी 3 महीने की खास प्लानिंग..
करीना कपूर खान और सैफ अली खान ने अपने बेटे तैमूर के लिए एक खास प्लानिंग की है, जो कि दोनों को परफेक्ट कपल साबित कर देता है।
करीना कपूर खान और सैफ अली खान इन दिनों अपनी फिल्मों और अपने प्यार से बेटे तैमूर पर एक साथ ध्यान दे रहे हैं। एक तरफ जहां रंगून के बाद सैफ अली खान का फोकस अपनी आनेवाली फिल्मों के गणित पर टिका हुआ है।
वहीं दूसरी तरफ वह अपनी पत्नी और बेटे की भी जिम्मेदारी अच्छी तरह संभाल रहे हैं। लेकिन इस बीच करीना कपूर खान और सैफ अली खान दोनों ही आनेवाले दो महीने के भीतर अपनी फिल्मों की शूटिंग में बिजी हो जायेंगे। ऐसे में दोनों ने मिलकर तैमूर के लिए एक परफेक्ट प्लानिंग कर ली है।

जी हां,मई से करीना कपूर खान अपनी फिल्म वीरे दी वेडिंग की शूटिंग में व्यस्त हो जाएगी। इस बीच सैफ अली खान भी अपनी फिल्म शेफ की शूटिंग भी मई के पहले खत्म करना चाहते हैं।
दोनों की प्लानिंंग कुछ इस तरह की हैै कि दोनों में से कोई ना कोई एक तैमूर के पास हमेशा मौजूद रहे। इस वजह से दोनों ने अपने शूटिंग के डेट को बड़ी समझदारी से मैनेज करते हुए प्लान किया है।
इसमें कोई गुंजाइश नहीं है कि करीना कपूर खान और सैफ अली खान में परफेक्ट माता-पिता होने के सारे गुण मौजूद हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इन दोनों के रिश्ते की खास यूएसपी जो इन दोनों को एक परफेक्ट कपल बनाती है।


Click it and Unblock the Notifications
