..................... रोमांस हो तो सैफ-करीना जैसा, Saif has gifted a Laptop to Kareena - Hindi Filmibeat

रोमांस हो तो सैफ-करीना जैसा

By Staff


पिछले दिनों करीना को महंगी ज्वैलरी और मोबाइल फोन गिफ्ट देने वाले सैफ अली खान ने अब उन्हें एक लैपटॉप खरीदकर दिया है. करीना कपूर औरछोटे नवाब यानी सैफ अली खान का रोमांस दिनोंदिन बढ़ता ही जा रहा है.

एक ओर जहां अपनी बेबो यानी करीना सैफ की खुशी में ही अपनी खुशी तलाश रही हैं, वहीं छोटे नवाब भी करीना को खुश रखने के लिए नए-नए जतन कर रहे हैं.

करीना ने ही सैफ द्वारा उन्हें उपहार में लैपटॉप दिए जाने की पुष्टि की. शूटिंग से पैकअप होने के बाद मैं लैपटॉप पर नेट लॉग ऑन कर खबरें पढ़ती हूं. मुझे अब काफी मजा आ रहा है. सैफ द्वारा दिए इस उपहार से मैं काफी खुश हूं और इसे एंजॉय कर रही हूं.

फिलहाल गोवा में 'गोलमाल रिटर्न्‍स" की शूटिंग कर रहीं करीना ने बताया कि सैफ का तकनीकी जगत से गहरा जुड़ाव है. मुझे इलेक्ट्रॉनिक चीजों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है और मेरा तो ईमेल आईडी भी नहीं है.

सैफ चाहते हैं कि मेरा भी आधुनिक तकनीक से तालमेल हो इसीलिए उन्होंने मुझे लैपटॉप खरीदकर दिया है. अब मैं इंटरनेट के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रही हूं और कंप्यूटर की नई-नई बारीकियां समझ रही हूं.


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X