दो साल तक शादी नही करेंगी करीना
केवल एक महीने के दौरान चार पुरस्कार जीतने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर का अभी शादी करने का कोई इरादा नही है। वह फिलहाल अपनी फिल्मों में व्यस्त है।
जब उनसे पूछा गया कि वो अभी शादी क्यों नही करना चाहती है तो इस पर उनका कहना था कि कम से कम अगले दो वर्ष तक वह शादी करने के बारे मे सोच भी नही रही हैं।
करीना ने कहा इस वक्त वह केवल करियर पर ध्यान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि अभी उनका करियर ठीक चल रहा है, ऐसे समय में वह केवल करियर पर ही ध्यान देंगी।
करीना ने कहा, "सैफ भी अभी व्यस्त हैं। वह प्रोड्क्शन हाउस शुरू करने की तैयारी में हैं। हम विवाह के लिए इंतजार करेंगे। हमें एक दूसरे का सहयोग है और हम खुश हैं।"
करीना ने कहा, "आप विश्वास नहीं करेंगे, मैं इतनी व्यस्त हूं कि मुझे ठीक ढंग से सोने का भी समय नहीं मिलता है।"


Click it and Unblock the Notifications