तनाव में थे सैफ-करीना
करीना कपूर और सैफ अली खान फिल्म कुर्बान को लेकर काफी तनाव में थे। अभिनेता सैफ अली खान का कहना है कि अमेरिका में 'कुर्बान" फिल्म की शूटिंग के दौरान वह और करीना कपूर तनाव में आ गए थे।
सैफ ने कहा, "इस फिल्म के लिए हमें बहुत मेहनत करनी पड़ी। फिलाडेल्फिया का कार्यक्रम बहुत ही थकाने वाला था। वहां शूटिंग करना आसान नहीं था।"
उन्होंने कहा, "वहां चार बजे ही अंधेरा हो जाता था। वहां का तापमान शून्य से भी 10 डिग्री कम होता था और इससे तनाव पैदा हो जाता था। वहां हमें अपने संवाद बोलने में भी परेशानी होती थी।"
गौरतलब है कि निर्माता करन जौहर की फिल्म 'कुर्बान" का निर्देशन रेंसिल डिसूजा ने किया है। इस फिल्म में सैफ और करीना के अलावा विवेक ओबराय, दीया मिर्जा, किरन खेर व ओमपुरी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 20 नवंबर को रिलीज होगी।
अमेरिका ओमपुरी करीना कपूर कुर्बान दीया मिर्जा विवेक ओबराय सैफ अली खान dia mirza kareena kapoor kirron kher kurbaan om puri saif ali khan vivek oberoi


Click it and Unblock the Notifications