मम्मीयों के कारण होगा सैफ-करीना का तलाक
खबर आयी है कि अगले महीने की 17 तारीख को सैफ अली खान औऱ करीना कपूर कोर्ट मैरज करने वाले हैं। शादी के बाद दोनों अपनी शादी की दावत देंगे। इस शादी के बारे में कुछ पंडितों ने कहा है कि यह शादी नहीं टिकेगी नहीं इसलिए करीना ने ऐसा कहने वाले पंडितों को लीगल नोटिस भेज दिया है।
आपको बता दें कि यह शक आखिर पैदा क्यों हुआ कि करीना-सैफ का तलाक हो जायेगा? दरअसल सैफ और करीना दोनों ही बड़े नकचढ़े और जिद्दी किस्म के इंसान हैं और सबसे बड़ी बात दोनों ही अपनी-अपनी मां के दुलारे हैं। दोनों के ही जीवन में अपनी-अपनी मां का बहुत गहरा असर है। करीना बीते जमाने की अदाकारा बबीता और रणधीर कपूर की दूसरी संतान हैं। करीना के मां-बाप ने भले ही प्रेम विवाह किया था, लेकिन दोनों शादी के बाद अलग हो गये। हालांकि दोनों ने तलाक तो नहीं लिया लेकिन दोनों अलग-अलग रहते हैं।

बबीता ने ही अपनी दोनों बेटियों करिश्मा और करीना की परवरिश की है। दोनों के करियर से लेकर शादी तक की जिम्मेदारी बबीता ने निभायी है। बबीता के ही कारण करिश्मा ने संजय कपूर से शादी की और उसकी दूसरी बीवी बनीं। बबीता के ही कारण करिश्मा बच्चन परिवार की बहू नहीं बन पायीं। बबीता के ही कारण अक्सर सुनने को मिलता है कि करिश्मा की शादी टूटने की कगार पर है। बबीता के ही कारण करीना-शाहिद का रिश्ता टूटा था और करीना,सैफ की जिंदगी में आयीं।
वहीं दूसरी ओर पटौदी खानदान के इकलौते वारिस सैफ अली खान के मां-बाप ने प्रेम विवाह करके सुखद दांपत्य जीवन बिताया है लेकिन मां शर्मिला के लाडले बेटे सैफ पर पापा से ज्यादा मां का असर है। हूबहू अपनी मां की शक्ल पाये सैफ की पहली शादी जो कि अभिनेत्री अमृता सिंह से हुई थी, वो टूट गयी थी। ऐसा सुनने में आया था कि शर्मिला इस शादी के खिलाफ थीं क्योंकि अमृता, सैफ से उम्र में10 साल बड़ी थीं। शर्मिला को यह बेमेल शादी रास नहीं आयी थी।
इसलिए दोनों मांओ के बच्चों की शादी पर ग्रहण मंडरा रहा है, जहां करीना अपनी मम्मी बबीता से पूछकर जीवन के फैसले लेती हैं वहीं दूसरी ओर सैफ बिना अपनी अम्मीजान के एक कदम नहीं चलते हैं। इसलिए अगर किसी ने सैफरीना की शादी को खतरे में बता भी दिया तो क्या गलत किया?


Click it and Unblock the Notifications