शाहिद से रोमांस करने को तैयार करीना

यह फिल्म जब वी मेट से पहले से बन रही थी लेकिन शाहिद और करीना के अलगाव के बाद फिल्म ठंडे बस्ते में पड़ गई। फिल्म की डबिंग के काम के लिए दोनों ने अनाकानी की।
इस फिल्म को हुई देरी को लेकर जब करीना से पूछा गया तो उनका कहना था कि वे और शाहिद दोनों ही प्रोफेशनल्स है। इस फिल्म को पूरा करने के लिए दोनो ने ही अपना समय दिया है लेकिन कुछ और कारणों से फिल्म अधर में लटक गई।
कहा जा रहा है कि फिल्म हालीवुड की फिल्म 'सेरेनडिपिटी' पर आधारित है, जिसमें जॉन कुसैक और केट बेकिंसले ने काम किया है।
फिलहाल फिल्म को प्रदर्शन के लिए तैयार किया जा रहा है। यह जून जुलाई के आसपास प्रदर्शित की जाएगी। खैर जो भी हो शाहिद और करीना के प्रशंसको को इससे जरूर खुशी मिलेगी।
करीना कपूर मिलेंगे मिलेंगे शाहिद कपूर सतीश कौशिक kareena kapoor milenge milenge satish kaushik shahid kapoor


Click it and Unblock the Notifications