प्रियंका से खुद को रिलेट करती हैं करीना कपूर

Kareena Kapoor
कहते हैं कि मुसीबत में गधे को भी बाप बनाना पड़ता है और बॉलीवुड में काम के समय किसी को भी दोस्त बना लेना आम बात है। ये तो सभी को पता है कि करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा के बीच कभी दोस्त नहीं हो सकती। दोनों एक्ट्रेसेस चाहे जितनी भी कोशिश कर लें लेकिन इनके बीच की खाई को पाट पाना किसी के बस की बात नहीं है। लेकिन अगर जरुरत पड़ तो ये दोनों दुनिया के सामने एक दूसरे को अपना खास दोस्त बताने में पीछे नहीं हटेंगी ऐसा हाल ही में करीना ने साबित कर दिया।

हुआ यूं कि करीना कपूर हाल ही में मैक्सिम मैगजीन में अपने फोटो कवर पेज पर पब्लिश होने को लेकर एक ईवेंट का हिस्सा बनीं थीं और वहां पर दीपिका पादुकोण और प्रियंका के बीच किसी एक चुनने को कहा गया तो बेबो ने बड़ी ही सफाई से खुद को बचाते हुए दीपिका से ज्यादा प्रियंका को अत्छी एक्ट्रेस बताया और साथ ही ये भी कहा कि वो प्रियंका से खुद को ज्यादा रिलेट कर सकती हैं।

प्रियंका ने कहा "मैं प्रियंका से खुद को रिलेट कर सकती हूं। प्रियंका एक दमदार एक्ट्रेस हैं। मुझे उनकी एक्टिंग पसंद है और उनकी आवाज़ पसंद है।" यानी कुल मिलाकर करीना ने प्रियंका को दीपिका से ज्यादा अच्छी एक्ट्रेस बताते हुए दीपिका के बारे में कुछ कहने से खुद को बचा लिया। वैसे गौर से देखा जाए तो करीना की इस बात के पीछे कुछ ना कुछ वजह तो है। और वो वजह ये हो सकती है कि हाल ही में संजय लीला भंसाली की फिल्म रामलीला करीना के हाथ से निकलकर दीपिका के हाथों में पहुंच गई है तो इस बात को लेकर करीना दीपिका से कुछ खफा हों और इसीलिए अपनी नयी दुश्मन को छोड़कर करीना ने अपनी पुरानी दुश्मन की तारीफ करना ज्यादा सेफ और बेहतर समझा।

इस इवेंट के दौरान करीना से जब उनकी शादी के बारे में बात की गई तो करीना फिर से बड़ी ही सफाई से अपना पल्ला झाड़ गईं। और उन्होने कहा कि वो शादी की बात को छुपा नहीं रही हैं बल्कि अभी वो दोनों खुद नहीं जानते कि दोनों की शादी कब और कहां होगी। तो जब सबकुछ पक्का हो जाएगा तो ये खबर सभी तक पहुचं जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X