मौसम के लिए शाहिद पढ़ रहे हैं करीना-प्रियंका के कसीदे
शाहिद कपूर की आने वाली फिल्म मौसम 16 सिंतबर को पर्दे पर प्रदर्शित होने वाली है। फिल्म एक प्यारी सी लवस्टोरी है, जिसमें उनके साथ सोनम कपूर नजर आने वाली है। सबको पता है कि सोनम कपूर की फिल्में अभी तक बॉक्स ऑफिस पर खासा कमाल नहीं कर पायी है। और शाहिद ने भी कमीने के बाद कोई हिट फिल्म नहीं दी है।
जबकि वहीं करीना और प्रियंका के नाम पर धड़ल्ले से फिल्में बिका करती है। शायद इसीलिए शाहिद कपूर ने अब अपने पुराने रिश्तों को भूनाना शुरू कर दिया है। सभी को पता है कि आज ना तो करीना के दिल में शाहिद की जगह है और ना ही शाहिद मियां का दिल उनके लिए धड़कता है तो वहीं प्रियंका और शाहिद की लवस्टोरी भी बनने से पहले खत्म हो गई है। आज तक लोगों को क्लीयर नहीं हो पाया है कि शाहिद-प्रियंका कभी प्रेमी-प्रेमिका के रूप में रहे भी की नहीं। लेकिन लोगों में उत्सुकता जरूर रहती है इनके रिश्तों को जानने की।
सो शाहिद मियां ने दोनों ही तारिकाओं का नाम लेकर लोगों का ध्यान अपने और अपनी फिल्म मौसम की तरफ खींचा है। फिल्म मौसम उनके पापा पंकज कपूर की पहली फिल्म हैं। फिल्म को लेकर सभी बहुत उत्साहित है। देखना दिलचस्प होगा कि शाहिद की ये मेहनत क्या रंग लाती है? गौरतलब है कि शाहिद ने हाल में ही कहा है कि करीना बहुत लवली और प्रियंका बहुत सेक्सी है. मौसम के सारे हॉट सीन वो प्रियंका को याद करके कर गये हैं। पढ़ें- फिल्म मौसम से जुड़ी खबरें।


Click it and Unblock the Notifications