भाई रणबीर नहीं माने, ननद सोहा की शादी में जुट गईं करीना
करीना कपूर ने रणबीर कपूर की शादी, संगीत, मेंहदी तक की रस्मों की तैयारी कर ली थी। चिकनी चमेली और शीला की जवानी पर उनका डांस आइटम भी तैयार था। पर रणबीर हैं कि अभी तक कुछ पक्का ही नहीं कर रहे। खैर अब करीना ने एक बार जब मूड बना लिया तो किसी को तो शादी करनी पड़ेगी ना, वरना उनका बोले चूड़ियां कौन देखेगा!
तो भाई डिसाइड हो गया। शादी तो हो कर ही रहेगी बस। भाई रणबीर न सही, ननद सोहा ही सही। गौरतलब है कि सोहा अली खान, अपने बॉयफ्रेंड कुणाल खेमू के साथ लिव इन रिलेशनशिप में थीं और इस जुलाई को दोनों ने अपने रिश्ते पर मुहर लगाते हुए इंगेजमेंट कर ली थी। अब इस जोड़े ने डिसाइड कर लिया है कि दोनों शादी के बंधन में बंधन जाएंगे और इसके लिए तारीख तय हुई है 25 जनवरी।
पढ़िए: पापा मम्मी ने रणबीर को दे दी है शादी की डेडलाइन
हालांकि शादी बेहद सादगी से की जाएगी। कुछ करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही इसमें शामिल होंगे। लेकिन खान - टैगोर परिवार में सादगी से शादी कैसे हो सकती है। सैफ और करीना की शादी को भी बेहद लो प्रोफाइल रखा गया था।
कहानी की band:कल हो न हो, ऋतिक के प्रेम में पागल करीना ने किया था सैफ को रिजेक्ट!
ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि सोहा और कुणाल की आलीशान फेयरी टेल वेडिंग है और सैफ कोई सलमान से कम प्यार थोड़ी करते हैं अपनी बहन को। भाभी करीना की भी सोहा से खूब जमती है ऐसे में अब जनवरी में एक और बॉलिवुडिया शादी के लिए तैयार।


Click it and Unblock the Notifications
