'एजेंट विनोद' में करीना मुजरा कर लूटेंगी दर्शकों का दिल!

इस फिल्म में करीना पहली बार मुजरा करती हुई नजर आएंगी। इसकी शूटिंग फिल्मिस्तान स्टूडियो में चल रही है। करीना से पहले आज के दौर की हिरोईन माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या रॉय इस नये लुक में काफी वाह वाही बटोर चुकी हैं।
इस फिल्म में करीना का मुजरा लुक तो मेन एट्रेक्शन है ही साथ ही 'एजेंट विनोद' में करीना के साथ सैफ दूसरी बार पर्दे पर नज़र आएंगे इससे पहले सैफिना की ये जोड़ी पहली बार फिल्म कुर्बान में नज़र आई थी जो कुछ ज्यादा नहीं चल पाई। देखना ये है कि रीयल लाइफ की ये जोड़ी इसबार पर्दे पर कुछ धमाल कर पाती है या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications