करीना ने ली फिल्म हीरोइन की प्रॉफिट शेयरिंग

Kareena Kapoor
बॉलीवुड की सुपर स्टार मानी जाने वाली करीना आज कल अपने दाम बढ़ाने के लिए तरह तरह के हथ-कंडे अपना रही है। करीना को मधुर भंडारकर ने अपनी फिल्म हीरोइन के लिए साइन करने की बात सोची तो करीनी ने उनके सामने लगभग 10 करोड़ की शर्त रख दी थी।

इतनी बड़ी रकम के बारे में सुनकर मधुर भी सोच में पड़ गये क्योंकि एक तो रकम ज्यादा है अगर वो रकम नहीं देते हैं तो फिर उन्हें अपनी फिल्म हीरोइन के लिए एक्ट्रेस मिलनी मुश्किल है। खैर काफी मान मनोव्वल के बाद करीना ने साइनिंग अमाउंट को थोड़ा कम किया और बड़े ही पोलाइट वे में फिल्म से होने वाली प्रॉफिट में अपना हिस्सा मांग लिया।

यानी करीना अब यूटीवी से मोटी रकम नहीं लेने वाली। बल्कि वह अब यूटीवी के अपकमिंग प्रोजेक्ट हीरोइन की प्रॉफिट में कुछ परसेंट की साझेदार होंगी। हम आपको बता दें कि यूटीवी के साथ प्रॉफिट शेयरिंग को लेकर हुई डील के बाद करीना बॉलीवुड की पहली एक्ट्रेस बन गई हैं, जिसे फिल्म की कमाई का हिस्सा मिलेगा।

अगर हम बॉलीवुड के नायकों की बात करें, तो अब तक शाहरूख खान, सलमान खान, आमिर खान और इमरान खान ने फिल्मों में प्रॉफिट शेयरिंग ली है। इमरान ने ब्रेक के बाद फिल्म के लिए कमाई में हिस्सेदारी ली थी। वहीं, सलमान अब अपनी हर फिल्म के लिए प्रॉफिट शेयर कर रहे हैं। प्रॉफिट शेयरिंग एक तरह से बॉलीवुड में कमाई का नया फंडा बनता जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X