आखिरकार करीना ने मधुर की हिरोइन बन ले लिया ऐश से बदला!

जब से ऐश के मां बनने की बात सामने आयी है तब से ही कयास लगाये जा रहे थे कि मधुर की अगली हिरोईन कौन होगी? बहुत सारी अभिनेत्रियों के नाम सामने आये लेकिन फाइनल हुआ केवल कपूर बाला का नाम। कहने वाले तो ये भी कह रहे हैं कि करीना ऐड़ी-चोटी का दम लगा रही थी इस फिल्म के लिए। क्योंकि उन्हें ये फिल्म ऐश को हटाकर जो मिलने वाली थी।
ऐश के पति अभिषेक बच्चन के साथ अपना फिल्मी करियर शुरू करने वाली करीना कपूर कभी अभिषेक की साली बनने वाली, उनकी बड़ी बहन करिश्मा कपूर के साथ अभिषेक की शादी की बात चल रही थी। फिल्म रिफ्यूजी की रीलिज के समय ये ही बात काफी प्रसारित की गयी कि ये फिल्म में हीरो- हिरोईन रीयल लाईफ में जीजा-साली हैं लेकिन बात बन नहीं पायीं और तब से ही कपूर और बच्चन परिवार में तना-तनी हैं।
दोनों ही परिवार आमने-सामने कुछ बोलते तो नहीं है लेकिन एक -दूसरे को नीचा दिखाना वाला कोई मौका छोड़ते भी नहीं हैं। इसलिए करीना भला कैसे ऐश की फिल्म हिरोईन को ना हथियाती। उन्होंने सारे हथकंडे अपनाये इस फिल्म के लिए और अंत में सफलता उन्ही को मिली। कहना गलन ना होगा कि ऐश की फिल्म लेकर करीना ने अपना बरसों पुराना बदला ले लिया क्योंकि अभिषेक ने करिश्मा को छोड़ कर ऐश से जो शादी कर ली थी। खैर मानना पड़ेगा करीना को जो देर आयीं लेकिन दुरूस्त आयीं।


Click it and Unblock the Notifications