ये दिल्ली है करीना की जान
हाल में करीना कपूर अपनी फिल्म कमबख्त इश्क का प्रचार करने के लिए दिल्ली में थी। दिल्ली आकर करीना को काफी खुशी हो रही थी।
इस मौके पर किसी ने उनसे न्यूड सीन के बारे में नही पूछा। इस बात से भी करीना को खुशी हो रही थी। जब उनसे दिल्ली के बारे में पूछा गया तो करीना ने खिलखिलाते हुए कहा, '' दिल्ली मुझे अपने घर जैसा लगता है। मैं हमेशा यहां आती रहती हूं मेरी बहन करिश्मा यहां रहती है और मेरी प्यारी समाइरा (करिश्मा की बेटी) भी। तो दिल्ली में तो मेरा दिल है।''
कुछ समय पहले करीना ने सैफ अली खान के साथ एक फिल्म की शुटिंग भी दिल्ली में की थी। उस दौरान करीना दिल्ली की सभी प्रसिद्ध इमारतों को दखने गई थी।
कमबख्त इश्क करिश्मा कपूर करीना कपूर दिल्ली बालीवुड समाइरा सैफ अली खान bollywood delhi kambakkht ishq kareena kapoor karishma kapoor saif ali khan samaira


Click it and Unblock the Notifications