करीना, कैटरीना की पहली पसंद अक्षय

अक्षय कुमार की बॉलीवुड की दो खूबसूरत अभिनेत्रियां कैटरीना कैफ और करीना कपूर ने भी खूब प्रशंसा की है। हालांकि इस वर्ष अक्षय की दो बड़े बजट की फिल्में 'चांदनी चौक टू चाइना' और '8 गुना 10 तस्वीर' कुछ खास नहीं कर पाई।
फिलहाल इस वक्त अक्षय को अब शब्बीर खान की फिल्म ' कमबख्त इश्क' से काफी उम्मीदें हैं। फिल्म तीन जुलाई को रिलीज हो रही है और इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर हैं।
अक्षय की प्रशंसा करते हुए करीना ने बताया, "अक्षय मेरा पसंदीदा स्टार है। उसने फिल्म 'कमबख्त इश्क' में जबरदस्त अभिनय किया है।"
गौरतलब है कि इससे पहले अक्षय कुमार और करीना कपूर ने कई फिल्मों में काम किया है। उनमें 'अजनबी', 'तलाश' और 'एतराज' प्रमुख है।
अक्षय ने कैटरीना के साथ 'हम को दीवाना कर गया', 'नमस्ते लंदन' और 'सिंह इज किंग' में भी शानदार अभिनय किया है।


Click it and Unblock the Notifications