करीना-कैटरीना के बीच में सैंडविच बनें सलमान खान

Salman- Kareena
सलमान खान और करीना कपूर की फिल्म बॉडीगार्ड फिल्मी पर्दे पर दस्तक देने को तैयार हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा तो फिल्म 31 अगस्त को पर्दे पर होगी। फिल्म की यूएसपी सलमान खान है। सल्लू मियां ने इस फिल्म के लिए अपनी कसम तोड़ते हुए कैटरीना से फिर से सुलह की है जिसका नतीजा ये हुआ कि कैटरीना ने मुफ्त में सलमान खान की फिल्म में आयटम नंबर किया है।

लेकिन यही आयटम नंबर अब सलमान का सिरदर्द बनता जा रहा है। अंदर की खबर रखने वालों ने जो खबर दी है उसके मुताबिक करीना को ये बात बिल्कुल नागवार गुजरी की उनकी कट्टर दुश्मन कैटरीना को एक हॉट आय़टम नंबर की वजह से तवज्जो मिले। बस उन्होंने सलमान का सिर खाना शुरू कर दिया कि वो भी फिल्म में अपना एक हॉट आयटम चाहती हैं। लेकिन सलमान खान उनसे क्या कहते वो तो फिल्म में दूसरा आयटम रख ही नहीं सकते हैं।

लेकिन फिर भी करीना की जिद को देखते हुए करीना और सलमान खान का एक बेहद ही हॉट और सेक्सी सांग रखा गया है। इस गाने की लाइन्स हैं..तेरी मेरी प्रेम कहानियां.... जिसमें करीना को बेहद ही सेक्सी और ग्लैमरस अंदाज में दिखाया जायेगा। गाने में आपको करीना कई कलरफुल साड़ियों में दिखायी देगीं। गाने की कोरियोग्राफर वैभिवी मर्चेंट हैं।

मान गये करीना की दबंगई को.. जिन्होंने बॉलीवुड के दंबग सलमान खान को भी झुकने पर मजबूर कर दिया। अब देखना दिलचस्प होगा कि करीना और कैटरीना के बीच सैंडविच बनें सलमान खान पर्दे पर क्या गुल खिलाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X