करीना ने करण जौहर को किया इनकार

इसी के चलते करीना और करण के बीच की ट्यूनिंग अब गड़बड़ा गयी है। बताया जाता है कि यह तीसरी बार है, जब इस बेब ने करण की फिल्म में काम करने से मना कर दिया है। एक समय था जब करण करीना के फेवरेट डायरेक्टर हुआ करते थे, और करीना हमेशा ही उनके गुणगान किया करती थी।
हम आपको बता दें कि फिल्म कभी खुशी कभी गम में दोनों ने साथ काम किया था और यह फिल्म हीट रही थी। इसके बाद करीना नजर आयी राजू हीरानी के साथ थ्री इडियट यह फिल्म सबसे बड़ी हिट थी।
लेकिन अब करीना के भाव आसमान तक पहुंच चुके हैं, करीना अब बहुत बड़ी स्टार बन गई हैं इसी के चलते वो करण को भी ना कहने के बारे में सोच सकती हैं। सोचे भी क्यों ना आज सभी जाने माने निर्देशक करीना के साथ फिल्में करना चाहते हैं और उनके लिए इंतजार करने को भी तैयार हैं।


Click it and Unblock the Notifications