मेरे और ऋतिक के अफेयर की न्यूज़ से उसका घर टूट सकता है - करीना कपूर ने बांटी थी परेशानी
करीना कपूर खान को यूं ही सब बिंदास बेबो नहीं कहते हैं। वो कभी भी कुछ भी बोलने के लिए हमेशा से जानी जाती है। और अब हम लेकर आए हैं एक पुराना इंटरव्यू जहां करीना कपूर, अपने और ऋतिक रोशन के अफेयर के बारे में बात करती दिखाई दीं।
करीना कपूर ने कहा कि इन खबरों से मुझे ज़्यादा फर्क नहीं पड़ता है। आज ऋतिक है, कल कोई और होगा। लेकिन मुझे ऋतिक की चिंता है।

करीना का कहना था कि ये अफेयर की खबरें ऋतिक और सुज़ैन की शादीशुदा ज़िंदगी पर काफी असर डाल सकती हैं। और शायद यही कारण था कि ऋतिक और करीना ने एक साथ काम करना बंद ही कर दिया।
कुछ सालों पहले उनके साथ कमबैक की खबरें आईं लेकिन सब अफवाहें ही रह गईं। वैसे हम आपको कुछ कारण बता देते हैं जिसकी वजह से ऋतिक और करीना को साथ आना भी नहीं चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications
