अब करीना को चाहिए घर, पति और बच्चे

करीना कपूर जब से करीना कपूर खान बनी हैं उनकी सोच औऱ बर्ताव में अंतर महसूस किया जा रहा है। खबर है कि करीना ने कहा कि उनके लिए फिल्मी दुनिया औऱ फिल्मों से भी ज्यादा भी कुछ मायने रखता है। वो एक ऐसी दुनिया को महत्व देती है जिसमें उनके वो दोस्त शामिल हैं जो कि फिल्मी दुनिया से बिल्कुल अलग है जिनसे मिलकर करीना काफी अच्छा महसूस करती हैं।

करीना की यह बात सोचने पर मजबूर करती है कि क्या करीना कपूर को अब फिल्मी चका-चौंध से अच्छा घर-परिवार लगने लगा है। क्योंकि शादी के बाद उन्होंने पब्लिक शो में डांस करना छोड़ दिया। संजय लीला भंसाली की फिल्म प्रेंगनेंसी क्लाउज के कारण छोड़ दी वही उन्होंने तिग्माशूं धुलिया की हॉट फिल्म 'बेगम समरू' भी इसलिए छोड़ दी क्योंकि उसमें एक्सपोज बहुत ज्यादा करना था जो कि वो शादी के बाद नहीं करना चाहती हैं।

यही नहीं वो और सैफ अब साथ में स्टेज शो भी नहीं कर रहे हैं जिससे एहसास होता है कि करीना को अब अपने परिवार की चिंता है तभी तो वो अब फिल्मी दुनिया से ज्यादा अपने परिवार को तवज्जो दे रही हैं। हो सकता है कि हर लड़की की तरह करीना अब अपनी गृहस्थी बसाना चाहती हों उन्हें भी अब अपने घर में बच्चे और बड़े की जरूरत हो।

खैर करीना भले ही कहें कि वो अभी मां नहीं बनना चाहती हैं लेकिन उनकी हरकतें तो यही कह रही हैं कि वो मां बनने की तैयारी कर रही है। एक कुशल बीवी और अच्छी बहू बनने की जुगत में करीना को अब ग्लैमर की रोशनी नहीं बल्कि घर की सादगी अच्छी लग रही है तभी तो वो बार-बार कह रही हैं कि फिल्मों से हटकर भी एक जहां और है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X