'गोलमाल 3' पर करीना को भरोसा नहीं

गोलमाल के पार्ट 1 और पार्ट 2 में लोगों ने गोलमाल की टीम को बेहद पसंद किया। गोलमाल 2 से इस टीम में करीना भी शामिल हो गईं। करीना ने इस फिल्म में अजय देवगन की शक्की पत्नी का किरदार किया था। करीना को उनके रोल में काफी पसंद किया गया था। इसलिए बेबो ने पार्ट 3 के लिए भी हामी भर दी। लेकिन अब उन्हे रोहित की काबिलियत पर शक हो रहा है।
इसके अलावा बेबो का कहना है कि फिल्म में कई दृश्य एक जैसे हैं जो लोगों को एंटरटेन करने के बजाय बोर करेंगे। बेबो हमेशा निर्देशक की हीरोइन ही मानी जाती हैं लेकिन निर्देशन में घुसपैठ करने की ये उनकी पहली कोशिश है। खैर ये तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा कि बेबो सहीं थीं या रोहित।
ajay devgan अजय देवगन करीना कपूर गोलमाल गोलमाल 3 रोहित शेट्टी golmaal golmaal 3 kareena kapoor rohit shetty


Click it and Unblock the Notifications