..................... Kareena Kapoor tense over K-Factor | करीना को सता रहा है 'के-फैक्टर' - Hindi Filmibeat

करीना को सता रहा है 'के-फैक्टर'

By Priya Srivastava

After failing to get lead role in Prakash Jha's Rajneeti, Kareena Kapoor is again tense over K-Factor.
बेबो अपनी फिटनेस को लेकर जिस कदर लोकप्रिय हैं, उतनी अपने अभिनय को लेकर नहीं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें लगातार फिल्में मिल रही हैं और अच्छे अवसर भी। फिर भी करीना को के फैक्टर सता रहा है। न ना बिल्कुल नहीं यह के फैक्टर कोई खान फैक्टर नहीं, बल्कि कैटरीना फैक्टर है।

कैटरीना की कामयाबी से इन दिनों बेबो चिंतित होने लगी हैं। इसकी वजह है फिल्म राजनीति में कैटरीना की भूमिका की सराहना किया जाना। करीना की अब तक फिल्मों में गौर करें तो उन्होंने रिफ्यूजी और जब वी मेट में शानदार अभिनय किया है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें कट्रीना की कामयाबी चाहिए, वे चाहती हैं कि उन्हें कट्रीना की तरह का कोई किरदार मिले। करीना की पिछली फिल्म गोलमाल 3 हिट रही थी। लेकिन करीना के ऊपर अक्सर इस बात का आरोप लगता रहता है कि वह काफी घमंडी हैं और अपने इस व्यवहार के कारण लोग उन्हें पसंद नहीं करते।

करीना यह महूसस करती हैं कि वह अन्य नायिकाओं से ज्यादा अच्छी हैं, लेकिन इसके बावजूद उनकी उतनी लोकप्रियता नहीं है। कैटरीना के बारे में जिस तरह वह बयानबाजी कर रही हैं, उससे यह साफ जाहिर हो रहा है कि कैट की कामयाबी से वह भयभीत हो चुकी हैं।

खबर आ रही है कि फरहान अख्तर के बैनर तले सुधीर मिश्रा की बननेवाली फिल्म ध्रुव में वे कैटरीना की राजनीति की तरह का किरदार निभाने जा रही हैं। ध्रूव पॉलिटिकल ड्रामा पर आधारित फिल्म है। फिल्म में न केवल केंद्रीय किरदार करीना का है, बल्कि यह एक ऐसे युवक की कहानी है, जो एक राजनीतिक परिवार का वारिस है। लेकिन षड़यंत्रकारी इसे इसके अधिक से वंचित करते हुए मौत के घाट उतार देते हैं और फिर करीना कमान संभाल कर षड़ंयंत्रकारियों को इनके अंजाम तक पहुंचा देती है।

;

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X