करीना तो हमेशा मेरे पैसों के पीछे ही पड़ी रहती है जबकि हर सोसाइटी में इसका फ्लैट है - अक्षय कुमार
अक्षय कुमार और करीना कपूर, 9 साल बाद एक दूसरे के साथ काम कर रहे हैं। लेकिन दोनों का मानना है कि दोनों के बीच कुछ भी नहीं बदला है। अक्षय कुमार, करीना कपूर और करिश्मा कपूर के काफी अच्छे दोस्त हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि कैसे अक्षय कुमार के पैसों के पीछे करीना और करिश्मा हाथ धोकर पड़ी हैं।
अक्षय ने बताया कि हम जब भी किसी पार्टी में मिलते हैं तो बेबो और लोलो मुझे हमेशा मेरी कमाई के ताने मारती रहती हैं लेकिन फिर मैं भी बदले में उन्हें याद दिलाता हूं कि बांड्रा की हर बिल्डिंग में उनका एक फ्लैट है। अक्षय ने ये भी बताया कि उनका रिश्ता बेबो और लोलो से बहुत दोस्ताना है।

अक्षय कुमार ने अजनबी, बेवफा, एतराज़ जैसी फिल्मों में अक्षय कुमार के साथ काम किया है। और अब वो 9 साल बाद अक्षय कुमार के साथ लौट रही हैं। हालांकि बीच में उन्होंने गब्बर इज़ बैक के लिए एक कैमियो शूट किया था। लेकिन गुड न्यूज़ में अक्षय कुमार और करीना कपूर पति - पत्नी के किरदार में दिखाई देंगे।
वैसे अगर फीस की बात की जाए तो वाकई बॉलीवुड की हीरोइनें हमेशा ही अपनी फीस के लिए अपना पक्ष सामने रखती हैं। ज़्यादातर एक्टर्स फिल्म के साथ प्रॉफिट शेयरिंग करते हैं लेकिन हीरोइनों को ऐसी सहूलियत नहीं होती है। देखिए, हिंदी सिनेमा की कुछ टॉप अभिनेत्रियों की फीस -


Click it and Unblock the Notifications