Cute: करीना कपूर ने किया खुलासा, नन्दोई कुणाल खेमू की तस्वीरें छिप कर देखती हैं
करीना कपूर खान ने हाल ही में इंस्टाग्राम जॉइन किया है और इस एप पर उनका स्वागत किया, उनके नन्दोई कुणाल खेमू। कुणाल ने अपनी और करीना की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि इंस्टाग्राम अब और कूल हो गया है। स्वागत है करीना कपूर खान।
इस पर करीना ने तुरंत जवाब देते हुए कहा - हां लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि मैं पहले छिप छिप कर तुम्हारी तस्वीरें नहीं देखती थीं। कुणाल करीना के इस बेबाकपन पर केवल हंस दिए।

गौरतलब है कि करीना कपूर खान और कुणाल खेमू ने एक साथ गोलमाल 3 में काम किया है। वहीं सोहा - कुणाल, करीना - सैफ के काफी करीब हैं और चारों एक साथ हॉलीडे पर अक्सर देखे जाते हैं।
वैसे करीना केवल कुणाल की ही बोलती नहीं बंद कर चुकी हैं। जब वो मूड में रहती हैं तो बेबाकपने में कई ऐसी बातें बोल चुकी हैं जिस पर आप लोटपोट हो जाएंगे। यहां देखिए उनके कुछ मज़ेदार बयान -


Click it and Unblock the Notifications