करीना की शापिंग, सलमान का पेमेंट
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान काफी सहृदय इंसान है। वे हमेशा लोगों को खुश करते रहते है। उन्होंने फिल्म 'मैं और मिसेज खन्ना' में अपनी सह अभिनेत्री करीना कपूर को 250,000 लाख रुपये का ब्रांडेड हैंड बैग तोहफे में दिया है।
आस्ट्रेलिया में 'मैं और मिसेज खन्ना' फिल्म की शूटिंग के दौरान करीना और सलमान एक साथ खरीददारी करने गए थे जहां करीना एक ब्रांडेड हैंड बैग पसंद आ गया।
सूत्र ने बताया "करीना ने हैंड बैग पसंद किया लेकिन जब वह उसकी कीमत अदा करने पहुंचीं तो दुकानदार ने यह कहकर पैसे लेने से इंकार कर दिया कि इस बैग की कीमत पहले ही दी जा चुकी है। करीना हैरत में पड़ गईं। बाद में उन्हें पता चला कि बैग के दाम सलमान ने चुकाए थे।"
सलमान और करीना प्रेम सोनी की फिल्म "मैं और मिसेज खन्ना" में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं जिसकी आस्ट्रेलिया में शूटिंग चल रही है।
गौरतलब है कि यह फिल्म 16 अक्टूबर को पर्दे पर आयेगी।


Click it and Unblock the Notifications